संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की भाषा और लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ हल्द्वानी में भी राज्य आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप के आह्वान पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति जिला नैनीताल द्वारा आज हल्द्वानी के बुध पार्क में जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में 11:00 बजे से 1:00 तक उपवास रखा और कहा कि जिस तरह से लिविंग रिलेशनशिप कानून बनाकर उत्तराखंड की संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है और जिस तरह से विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा उत्तराखंडायों को सजन के रूप में अपमानित किया जा रहा है और जिस तरह से पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाई गई उसी तरह राज्य आंदोलन कार्यों की भी पेंशन बढ़ाई जाए तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व में घोषणा की थी राज्य आंदोलनकारी का हाउस टैक्स भी माफ किया जाना चाहिए जो अब तक नहीं किया गया जिसे शीघ्र लागू करने की मांग की वहीं राज्य आंदोलनकारी द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी द्वारा सदन के अंदर पहाड़ी समाज को लेकर जिस तरह की बयान बाजी की उसको लेकर राज्य आंदोलनकारी द्वारा निंदा की गई और मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व कमल जोशी जी ने कहा राज्य आंदोलनकारी की वजह से राज्य का निर्माण हुआ उनकी पेंशन ना बढ़कर पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाई जा रही है जबकि कई राज्य आंदोलनकारी का पेंशन ही सहारा है जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री जी द्वारा कम से कम 10 से 15 हजार पेंशन करनी चाहिए वहीं बालम सिंह बिष्ट, हरीश पाल ,भगवती बिष्ट ने कहा लाठी डंडे खाकर इस प्रदेश को हम सब आंदोलनकारी ने बनाया है आज सरकार हमारी बातें नहीं सुन रही है राज्य आंदोलनकारी को उनका हक देना होगा तथा आंदोलनकारी द्वारा एसडीम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा उपवास करने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट ललित जोशी कमल जोशी हेम पाठक कैलाश शाह भगवती बिष्ट डॉ बलम सिंह बिष्ट डॉ हरीश पाल जगमोहन सिजवाली तारा कोरंगा गोविंद अजहर हुसैन दलजीत आदि उपस्थित रहे

More Stories
4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देहरादून में होगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला
मुख्य सचिव ने कुंभ की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक
ऋषिकेश महायोजना का काम तेज करने पर फोकस