3 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली मतदान की तैयारियों की जानकारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली मतदान की तैयारियों की जानकारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के लिए मतदान एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान और सुरक्षा बलों की तैनाती आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थलों पर भी स्टॉल लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कंट्रोल रूम्स को निर्धारित समय पर सक्रिय कर दिया जाए।

See also  ऋषिकेश महायोजना का काम तेज करने पर फोकस

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया देर तक चलने की दशा में सभी मतदान केंद्रों में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हील चेयर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए।

इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल एवं संयुक्त सचिव कमलेश मेहता सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।