संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 245 वें दिन भी जारी रहा। 
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारीयों व रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण में भाग ले रहे कनालीछीना के छात्रों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पौधा रोपण आंदोलन को सहयोग किया।
इधर कुमाऊँ मंडल विकास निगम निर्माण शाखा पिथौरागढ़ में अवरअभियंता पद पर कार्यरत जीवन पुनेठा ने अपने पुत्र यथार्थ के वृतपनसंस्कार पर आंदोलन को सहयोग करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में गोपाल बिष्ट विजय बोरा राजेंद्र सिंह हर सिंह सहित स्थानीय लोग भी शामिल रहे। गुरु रानी ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा ।इसी क्रम में उनके द्वारा आज निगम स्तर की समस्याओं के अविलंब समाधान के लिए एक पत्र निगम के प्रबंधनिदेशक को लिखा है।

More Stories
4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देहरादून में होगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला
मुख्य सचिव ने कुंभ की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक
ऋषिकेश महायोजना का काम तेज करने पर फोकस