07 जून 2024 को श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था, जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की गयी थी।
इस प्रकरण में शिकायतकर्ता विपुल धर्म्वाण निवासी मंगोली तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग की शिकायत के आधार पर आज कोतवाली सोनप्रयाग में भा0द0सं0 की धार्मिक भावनाएं आहत करने सम्बन्धी धारा के तहत प्रतिवादी किरन बहादुर पुत्र श्री पंचबहादुर निवासी कोचुभांग जिला रोलपा नेपाल हाल दुकानदार व्यापार संघ गेट के नजदीक केदारनाथ के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के स्तर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग की विवेचना जारी है।

More Stories
एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का भव्य शुभारंभ, 26 राज्यों के 1,100 धावक ले रहे हिस्सा
कचरा प्रबंधन में उत्तराखंड बनेगा मॉडल स्टेट