19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कल यहां होगी बैराज की सफाई लोगों से एहतियात बरतने के निर्देश

कल यहां होगी बैराज की सफाई लोगों से एहतियात बरतने के निर्देश

Naitwar Mori Project के बैराज के ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा (debris) एकत्र हो जाने के कारण जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा हेड लॉस में वृद्धि देखी जा रही है। इस स्थिति के समाधान हेतु कल दिनांक 13.07.25 को ट्रैश रैक की सफाई की जाएगी।

ये काम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। सफाई प्रक्रिया के दौरान बैराज के गेट खोलकर जल स्तर को नीचे किया जाएगा। इस दौरान लगभग 250 क्यूमेक्स पानी Tons River (टॉन्स नदी) में छोड़ा जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप नदी के निचले हिस्से में जल प्रवाह तेज हो सकता है तथा जल स्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम

सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि कृपया इस अवधि में सावधानी बरतें और टॉन्स नदी से उचित दूरी बनाए रखें। आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस सूचना को समूह के माध्यम से सभी को अवगत कराने का कष्ट करें। नैटवार मोरी एचपीएस (SJVN) के बैराज इंचार्ज श्री कुलदीप लखेड़ा ने उक्त जानकारी दी है।