उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 14 जून से 21 जून तक नामांकन होंगे। 26 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 10 जुलाई को वोटिंग होगी इसके बाद 13 जुलाई को नतीजे आएंगे। मतलब चुनाव के लिए बहुत कम वक्त है। बदरीनाथ सीट कांग्रेस के विधायक रहे राजेंद्र भंडारी की बगावत के बाद खाली हुई थी लिहाजा उम्मीद है कि बीजेपी राजेंद्र भंडारी को ही उपचुनाव का टिकट देगी, जबकि कांग्रेस से कौन लड़ेगा ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
मंगलौर सीट बीएसपी के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन की वजह से खाली हुई थी। यहां कांग्रेस अपने पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन को टिकट दे सकती है जबकि बीजेपी और बीएसपी की तस्वीर अभी साफ नहीं है। अगले 30 दिन तक अब चुनावी गहमागहमी रहने वाली है।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर देहरादून में समीक्षा बैठक
MDDA की बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों को हरी झंडी
उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कर रोक लगाने के लिए त्रिवेंद्र रावत ने की पुख्ता नीति बनाने की वकालत