बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के प्रस्ताव को आगामी 25 फ़रवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए।
इस बैठक में प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, सचिव राजस्व अमिताभ श्रीवास्तव, HOFF रंजन, कल्याणी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, मनीष बोरा तथा पूर्व सैनिक सुंदर सिंह खनका उपस्थित रहे।

More Stories
खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी भी हुए शामिल
पिथौरागढ़ में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत
डीएम पिथौरागढ़ ने किया पीएम श्री इंटर कॉलेज देव सिंह का औचक निरीक्षण, बारीकी से परखीं व्यवस्थाएं