पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का आज टनकपुर में परंपरागत उत्तराखण्डी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। कुल 48 यात्रियों (34 पुरुष और 14 महिलाएं) के इस दल का स्वागत जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन) द्वारा यात्रियों की स्वागत व्यवस्था, ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और यात्रा मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है। के.एम.वी.एन के अधिकारियों ने बताया कि टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद यह जत्था अपनी अगली यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा, जो मंच, गुंजी, नाभीढांग होते हुए लिपुलेख दर्रे के माध्यम से पवित्र कैलाश मानसरोवर तक जाएगा। पूरे मार्ग पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सहायता, ठहराव, वाहन सुविधा, पोर्टर सेवा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में कुमाऊं मंडल विकास निगम, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ही यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तराखण्ड सरकार यात्रा के हर चरण में यात्रियों को सहयोग, सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

More Stories
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने की कवायद, आपदा प्रबंधन विभाग ने की मॉक ड्रिल