16 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए पिथौरागढ़ में ट्रायल पहले दिन 100 बच्चों का सलेक्शन

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए पिथौरागढ़ में ट्रायल पहले दिन 100 बच्चों का सलेक्शन

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 03 दिवसीय जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स आज दिनॉंक 11 अप्रैल, 2025 से सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में प्रारम्भ हो गये। योजना के तहत आज पहले दिन 08-09 वर्ष एवं 09-10 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल लिये गये, जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के सभी 08 विकास खण्डों, 03 नगरपालिकाओं एवं 01 नगर निगम से चयनित कुल 87 बालक एवं 92 बालिका इस प्रकार कुल 179 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति पाने हेतु अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया खेल विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, उत्तराखण्ड जल संस्थान, नगर निगम आदि विभागों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षा 6×10 शटल रन, 30 मी0 फ्लाइंग स्टार्ट फारवर्ड बैण्ड रीच, मेडिसन बॉल पुट(01 किग्रा.), 600 मी0 दौड़ एवं स्टैंण्डिग ब्राड जम्प में ली गयी तथा पारदर्शिता हेतु वीडियोग्राफी करायी जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक बालक-बालिका खिलाड़ियों एवं चयन समिति के सदस्यों तथा स्पोर्टिग स्टॉप हेतु दोपहर में भोजन व्यवस्था खेल विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। चयन ट्रायल अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ योगेन्द्र सिंह की देखरेख में अनूप बिष्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षाधिकारी, पिथौरागढ़, गणेश सिंह ज्याला खण्ड शिक्षा अधिकारी विण, की देखरेख में सम्पन्न कराये गये, जिसमें शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयक, ब्लॉक खेल समन्वयक, सहायक व्यायाम अध्यापकों एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सहयोग दिया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन समिति द्वारा विभिन्न परीक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को सरकार द्वारा खेलों के उत्थान हेतु चलायी जा रही छात्रवृत्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।*

See also  पंचायत चुनाव को लेकर एक्शन में परवादून कांग्रेस, किया चुनाव संचालन समिति का गठन

आज सम्पन्न हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं वरीयता के आधार पर 08 से 09 वर्ष में 25 बालक व 25 बालिका एवं 09 से 10 वर्ष में 25 बालक व 25 बालिका इस प्रकार कुल 100 खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति हेतु किया गया। चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को रू0 1500/-की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। कल दूसरे दिन शनिवार को 10-11 वर्ष एवं 11-12 वर्ष की आयु सीमा में बालक-बालिकाओं के चयन ट्रायल लिये जायेगें।   इस अवसर पर जिला बाल विकास अधिकारी डॉ0 निर्मल बसेड़ा, महाप्रबन्धक उद्योग विभाग कविता भगत, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल करन सिंह बिष्ट, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0के0 शर्मा, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम राजदेव जायसी, जर्नादन सिंह वल्दिया, सतीश कुमार, विक्रम सिंह दिगारी, भूपेन्द्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र बोहरा, गौरव पन्त, अर्जुन कुमार, हरीश पन्त, शेखर कपूर, नितिन उप्रेती, अशोक सिंह, अभिषेक वर्मा, मनोज वर्मा, किशोर शाह, इन्द्रजीत सिंह सामन्त, राजेन्द्र खोलिया, रूचि खोलिया, बंशीधर जोशी, चन्द्र सिंह धामी, यतीश ओझा, मुकुल पाठक, प्रशान्त भैसोड़ा, लीलावती जोशी, मनोज पुनेठा, देवेन्द्र बिष्ट, हेमलाल वर्मा, सुनीता मेहता रावत, निखिलेश भण्डारी, मनोज रावत, माया, महिला विश्वकर्मा, फकीर राम सार्की, गोकुलानन्द पन्त एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।