मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में हजारों की संख्या में जनता के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में बीते वर्षों में न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को बल्कि उन गुमनाम और उपेक्षित विभूतियों को भी देश ने पहचान दी है, जिनके योगदान के बिना भारत का वर्तमान स्वरूप संभव नहीं था।

हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही राज्य में विभिन्न जगहों पर आयोजित हो रही तिरंगा यात्राएं आज़ादी के इस अमृत काल में एकता एवं देशभक्ति का अद्भुत संदेश दे रही हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी ने लिया पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा
ऑपरेशन प्रहार के तहत STF का एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग पर शिकंजा, 8 तस्कर गिरफ्तार
सीएम धामी ने स्वेच्छा से स्वच्छता कार्यक्रम में की शिरकत