14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पीएस चौहान के निधन पर त्रिवेंद्र रावत ने जताया शोक

हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पीएस चौहान के निधन पर त्रिवेंद्र रावत ने जताया शोक

हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, रिटायर्ड प्रोफेसर पीएस चौहान के निधन पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि चौहान का निधन अपूणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर पीएस चौहान  के ज्ञान का दीपक हमेशा प्रज्जवलित रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएस चौहान का निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए एक बड़ी क्षति है, नई युवा पीढ़ी उनके आर्दशों का अनुसरण करेगी। उन्होंने माँ गंगा से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्य के प्रति स्व. चौहान जी का जूनून का आंकलन कुछ ऐसे कर सकते हैं कि प्रोफेसर पीएस चौहान 87 साल की आयु में भी सक्रिय पत्रकारिता करते रहे। उन्होंने प्रेस क्लब अध्यक्ष रहते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा की। पत्रकारों के लिए चिंतन करना और अनुशासन में रहकर सिद्धांतों की पत्रकारिता को बल दिया। एसएमजेएन कॉलेज में प्राचार्य के पद पर रहने के दौरान कॉलेज को नई ऊंचाईयां प्रदान की।

See also  उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम