18 April 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में नाबालिग से छेड़छाड़ और हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में नाबालिग से छेड़छाड़ और हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने कड़ा एक लिया है। वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने सम्बन्धी तहरीर के आधार पर गत दिवस कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2025 धारा 118 (2), 3, 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस के स्तर से गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों को सुरागरसी व पतारसी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

See also  चमोली डीएम ने की अहम बैठक

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण

1. मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।

2. हुकम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।