17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तरकाशी में हादसे का अपडेट

उत्तरकाशी में हादसे का अपडेट

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल के टूटने की सूचना है। देर रात टनल टूटने से दर्जनों मजदूर टनल के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से राहत और बचाव दलों को दुर्घटना स्थल के लिए भेज दिया गया है

मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है एनडीआरफ एसडीआरएफ पुलिस फायर ब्रिगेड आदि के दस्ते राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

लेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फोन के माध्यम से आज उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय मलबा आने की वजह से टनल में फँसे श्रमिकों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा

प्रधानमंत्री को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए संचालित बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना से निपटने हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भारत सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।