उत्तराखंड कांग्रेस ने आलाकमान के आदेश पर नगर निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की ओर से जारी समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक ममता राकेश, काजी निजमुद्दीन, विक्रम सिंह नेगी और प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी सदस्य होंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित और एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को अपने सुझाव देगी। उत्तराखंड कांग्रेस की इसी महीने की शुरुआत में दिल्ली में बैठक हुई थी जिसमें तालमेल की कमी को लेकर शिकायत की गई थी। इसीलिए प्रभारी ने सभी नेताओं को मिलकर काम करने का आदेश दिया था इसके लिए समन्वय समिति बनाने का आदेश भी दिया था। उसी आदेश के बाद आज समिति का ऐलान किया गया है। जिसमें गुटीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है। 12 अगस्त को कांग्रेस विधायकों के साथ भी प्रभारी ने बैठक की थी। उसमें भी पार्टी की मजबूती के लिए सामुहिक नेतृत्व में काम करने पर मंथन किया गया था।
More Stories
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उत्तराखंड के जवानों ने दिखाया दमखम
जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक चेंज पर सीएम ने की जनसहभागिता की वकालत
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित उत्तरकाशी का हवाई जायजा लिया