38वें राष्ट्रीय खेल के पुरुषों की बीच हैंडबॉल स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में उत्तराखण्ड ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक जीता। उत्तराखण्ड की टीम सर्विसेज से 2-1 के अंतर से हार गई।
शिवपुरी, टिहरी स्थित सैंड बीच पर खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखण्ड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 18-21 से जीता। सर्विसेज की टीम ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 17-11 से जीत दर्ज की, जिससे मैच रोमांचक शूटआउट तक पहुंचा। अंतिम शूटआउट में दोनों टीमों ने पूरा दमखम लगाया, लेकिन सर्विसेज ने 5-4 से बढ़त बनाकर 2-1 के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान उत्तराखण्ड के लिए सुमित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 14 गोल किए। उनकी शानदार खेल शैली ने पूरे मैच में टीम को मजबूत बनाए रखा और उत्तराखण्ड की दृढ़ संकल्प व कौशल को प्रदर्शित किया।
इस रजत पदक के साथ उत्तराखण्ड की 38वें राष्ट्रीय खेल में कुल पदक संख्या 9 हो गई है। एक स्वर्ण (वुशु), दो रजत (एक वुशु और एक बीच हैंडबॉल) तथा छह कांस्य (वुशु)। विभिन्न खेलों में उत्तराखण्ड के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य की बढ़ती उपस्थिति को मजबूत किया है।

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप