14 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड के दल ने परम्परागत परिधान में किया स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग

उत्तराखंड के दल ने परम्परागत परिधान में किया स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। इस दौरान दल ने उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पारंपरिक परिधानों का भव्य प्रदर्शन किया।

हर वर्ष की भांति लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखण्डवासियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर 21 सदस्यीय प्रवासी उत्तराखण्डवासी दल ने पारंपरिक वेशभूषा में, उमंग और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।

See also  ऑपरेशन प्रहार के तहत STF का एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग पर‌ शिकंजा, 8 तस्कर गिरफ्तार