18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड तैयार, धामी ने आज किया ये काम

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड तैयार, धामी ने आज किया ये काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल ध्वज हस्तांतरण एवं 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाडियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन तथा राष्ट्रीय खेल ध्वज मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल अभूतपूर्व एवं गौरवशाली होगें और निश्चित रूप से यह खेल राज्य को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

मोदी के नेतृत्व में भारत निर्माण- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज नए भारत, शक्तिशाली भारत और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। साथ ही खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि सफलता का एक ही मूल मंत्र है “विकल्प रहित संकल्प” खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के पूरे मनोयोग से मेहनत करें। हम जिस भी क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

See also  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पार्ट 2 की सचिवालय में समीक्षा बैठक