12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनेगा उत्तराखंड!

डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनेगा उत्तराखंड!

उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग का नया केंद्र बनाने के लिए सरकार की ओर से कोशिश तेज हो गई है। सीएम धामी ने आज वेडिंग प्लानर्स के साथ ऑनलाइन चर्चा की। धामी ने कहा प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न स्थानों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आज शासकीय आवास पर देश के विभिन्न वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।

नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण और आध्यात्मिक रुप से समृद्ध उत्तराखण्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी के साथ उभर रहा है, इस अवसर पर वेडिंग और इवेंट्स के क्षेत्र में कार्य करने वाले वेडिंग प्लानर्स से उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने के सुझाव भी लिए।

See also  जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत

चारधाम, मानसखंड, पवित्र नदियों एवं अन्य धार्मिक स्थलों से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में एक आदर्श स्थान है।