19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड की सियासत फिर गर्माई

उत्तराखंड की सियासत फिर गर्माई

उत्तराखंड कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है । जिसमें पौड़ी से गणेश गोदियाल हैं टिहरी से जोत सिंह गुनसोला हैं और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा हैं लेकिन दो सिम हरिद्वार और नैनीताल सीट अभी भी टिकट का ऐलान नहीं किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा हरिद्वार को लेकर हो रही है क्या हरिद्वार में कांग्रेस कोई उलट फेर करने वाली है? क्या हरिद्वार में कांग्रेस किसी नए समीकरण की तलाश में है? क्या हरिद्वार में कांग्रेस आने वाले दिनों में कोई बड़ा दांव चलने वाली है ? या कांग्रेस के भीतर और कांग्रेस के बाहर जो चर्चा चल रही है वो सिर्फ और सिर्फ अफवाहें साबित होंगी?

तस्वीर के निकाले जा रहे कई मायने?

फिलहाल आज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और उस वायरल तस्वीर के जरिए ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मिले हैं और ये तस्वीर बताती है कि इस मुलाकात के मायने सियासी तौर पर अहम हैं। खास तौर पर तब जबकि हरिद्वार में कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है ।  यहां हरीश रावत लड़ने से इनकार कर रहे हैं वो चाहते हैं कि उनके बेटे को टिकट दिया जाए और कुछ लोग ये भी चाहते हैं कि करन माहरा यहां से उम्मीदवार हों। लेकिन उमेश कुमार की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं चर्चा तो यहां तक हो रही है कि क्या उमेश कुमार अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे? इसको लेकर अटकलें का बाजार गर्म है और सियासी गलियारों में गहमागहमी गई भी बढ़ गई है। सूत्रों का दावा यह है कि उमेश कुमार की मुलाकात तकरीबन एक महीने पहले भी कुमारी शैलजा से दिल्ली में हुई थी तब भी इसी मसले को लेकर बातचीत हुई थी हालांकि बातचीत का क्या हुआ नतीजा क्या निकला और आज की मुलाकात जब 1 घंटे तक चली है दिल्ली में कुमारी शैलजा के आवास पर उमेश कुमार और उत्तराखंड पर कांग्रेस प्रभारी शैलजा के बीच तो क्या निकला? डिसीजन क्या होगा? ये भी अभी साफ नहीं है लेकिन हरिद्वार में जिस तरीके से टिकट स्टे किया है होल्ड किया है वहां अब अटकलें इस बात को लेकर हैं कि क्या कांग्रेस दांव खेल सकती है उमेश कुमार के नाम पर ? या फिर इसको सिर्फ और सिर्फ अफवाह माना जाएगा? फिलहाल राजनीतिक तौर पर कई समीकरण तलाशने  की कोशिश है। क्योंकि हरिद्वार को लेकर राजनीति इसलिए गरम है कि आने वाले दिनों में क्या होगा? क्या वास्तव में उमेश कुमार जो चाह रहे हैं वही होने वाला है ? क्या कांग्रेस इस तरीके का कोई कदम उठाएगी? पार्टी के भीतर इस तरीके के समीकरण बनाएगी? आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन हलचल जरूर बढ़ गई है । उमेश कुमार खानपुर के विधायक हैं 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी को यहां हराया था तब से लगातार वो इस एरिया में एक्टिव हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी भी बीते 1 साल से कर रहे हैं। अब कांग्रेस के दरवाजे पर उन्होंने दस्तक दी है और एक महीने पहले भी दस्तक अगर दी थी तो अब क्या करेगी कांग्रेस इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

See also  विकासनगर में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी