हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बद्रीपुर में मतदाताओं से मुलाकात की।
इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा में रावत ने कहा, भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया है, इसलिए जनता ने सत्ता की लालची भाजपा को दिल्ली की गद्दी से हटाने का मन बना लिया है।
बीजेपी पर वीरेंद्र रावत का हमला
नुक्कड़ सभा में हरिद्वार सीट पर पार्टी प्रत्याशी रावत ने कहा, कांग्रेस के कार्यकर्ता जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं, उनको अपार समर्थन मिल रहा है। हम जनता को गारंटी कार्ड सौंप रहे हैं। हमने जनता को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस हमेशा जनता के साथ रही है, जनता की आवाज को बुलंद करने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का विरोध करते हुए भाजपा और विरोधी दल स्तरहीन बातें कर रहे हैं। कई तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। जनता को भ्रमित करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। पर, जनता सब जानती है, विरोधियों को दुष्प्रचार का जवाब 19 अप्रैल को मतदान के दिन मिल जाएगा।

रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है, ऐसा जानकर भाजपा के नेता बौखला गए हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा के नेता बताएं, उत्तराखंड में कितने युवाओं को रोजगार दिया। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक जैसे काले कारनामे हुए। इसमें भाजपा के नेताओं की मिलीभगत सामने आई। भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को शरण देकर युवाओं का भविष्य संकट में डाला है। इस चुनाव में जनता के पास भाजपा को करारा जवाब देने का मौका है।
पूर्व राज्यमंत्री राजेश वालिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,पार्षद सचिन थापा,मोहित वालिया,मनोज नौटियाल,अभिनव थापर,जितेंद्र कुमार जित्तू,सुशीला देवी,अनिल नेगी,तेजिंदर रावत मन्नू व अन्य कांग्रेस जन ने जनता को संबोधित किया व कांग्रेस को वोट करने की अपील करी ।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक