अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। जिनमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली व 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लाएंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक उपलब्ध रहेंगे, जो विभिन्न सहायता उपलब्ध कराएंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अभी तक 247 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान पूर्ण कर लिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल तक मतदान कर सकते हैं।

More Stories
उत्तरकाशी में जन जन की सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
टनकपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत
रुद्रप्रयाग कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान