17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड के जवान की शहादत, शोक की लहर

उत्तराखंड के जवान की शहादत, शोक की लहर

चमोली के कनोल गांव के भारतीय सेना के जवान 21 वर्षीय खिलाप सिंह नेगी शहीद हो गए। बीते 1 महीने से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद खिलाप सिंह ने 10 सितंबर को शाम 5 बजे आखिरी सांस ली। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही कनोल गांव में उसकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद खिलाप की अभी शादी नहीं हुई थी, उनके बड़े भाई कुंवर सिंह की गोपेश्वर में कपड़ों की दुकान है। जबकि बड़ी बहन की कुछ वक्त पहले ही शादी हुई थी। खिलाप सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही नंदानगर में मातम पसर गया। कनोल गांव में भी सन्नाटा है। खिलाप सिंह नेगी वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को सितेल में पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

See also  खटीमा में सीएम धामी ने किया महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ

वीर सपूतों का गांव

कनोल गांव पहले से ही वीर सपूतों की भूमि रही है। खिलाप सिंह ने भारत माता की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए। बताया जा रहा है कि खिलाप सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाप सिंह की शहादत में श्रद्धांजलि दी है। राज्य के दूसरे नेताओं ने भी शहीद खिलाप सिंह को नमन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।