15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान आज क्या एक्शन लिया

कोटद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान आज क्या एक्शन लिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग, नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान के दौरान बिना वैध लाइसेंस के फड रेहड़ी लगाने वाले लोगों पर नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की गई तथा पुलिस टीम द्वारा दुकानों/प्रतिष्ठानों पर बाहरी व्यक्तियों के बिना सत्यापन के अपनी दुकानों पर नौकर के रूप में रखने वाले 06 दुकान/प्रतिष्ठान स्वामियों के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 60,000/- रूपये जुर्माना राशि के रूप में चालान किया गया जिसे माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार के गोखले मार्ग,स्टेशन रोड, झण्डा चौक, नजीबाबाद रोड व लालबत्ती चौक पर अवैध अतिक्रमण कर लगायी गयी ठेली/रेहड़ी,फड-फेरी लगाने वाले दुकानों को भी हटाए गया।

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक