1 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गढ़वाली फिल्म रिखुली में क्या खास

गढ़वाली फिल्म रिखुली में क्या खास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में गढ़वाली फिल्म रिखुली का शुभारंभ किया। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। राज्य में फिल्मकारों को सुविधा प्रदान करने के लिए उनके हित में कई निर्णय लिए गए हैं। फिल्मांकन के लिए पूरा उत्तराखण्ड एक डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि फिल्म रिखुली हमारी लोक परंपराओं और मान्यताओं से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का सार्थक प्रयास है।

See also  पिटकुल एमडी मामले में सरकार की मनमानी पर सवाल, जन प्रहार ने फूंका सीएम धामी का पुतला

इस अवसर पर सचिव दीपक गैरोला, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, फिल्म निर्देशक जगत किशोर गैरोला, अभिनेता  हेमंत पाण्डे, प्रसिद्ध गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी, फिल्म से जुड़े विजय वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, अंजली नेगी आदि उपस्थित थे।