2 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में बसेंगे नये शहर, धामी ने क्या आदेश दिए?

उत्तराखंड में बसेंगे नये शहर, धामी ने क्या आदेश दिए?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल व कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए।

See also  सचिव आवास आर राजेश कुमार ने की समीक्षा बैठक