17 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?

उत्तराखंड में सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज है। सभी उम्मीदवार और पार्टियां जनता को रिझाने की कोशिशों में हैं। अलग अलग दावे और वादे किए जा रहे हैं साथ ही चुनावी मौसम में आरोपों की बौछार भी खूब हो रही है। उत्तराखंड की 5 सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 23 उम्मीदवार करोड़पति हैं। टिहरी लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट माला राज्यलक्ष्मी शाह देश के टॉप 10 अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में चौथे नंबपर पर हैं, जबकि गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहीं रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में ये जानकारी साझा की गई है। एडीआर ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव में दम दिखा रहे 1618 प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। जिसमें उत्तराखंड के भी सभी 55 उम्मीदवार शामिल हैं।

See also  आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने की कवायद जारी

देश के अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में टिहरी से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश में चौथे स्थान पर हैं। 716 करोड़ के साथ मध्य प्रदेश के नकुलनाथ पहले पायदान पर हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन में कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 55 करोड़ 30 लाख 39 हजार 424 की चल संपत्ति और 151 करोड़ 57 लाख की अचल संपत्ति शामिल है।

उत्तराखंड के टॉप 10 करोड़पति उम्मीदवार

नाम                   लोकसभा सीट      संपत्ति (करोड़ रुपये में)

माला राज्यलक्ष्मी शाह   टिहरी                206

उमेश कुमार                 हरिद्वार            75

See also  PRSI के अधिवेशन में तमाम सार्थक पहलुओं पर चर्चा

करन सिंह इंजीनियर         हरिद्वार            14

वीरेंद्र रावत                  हरिद्वार         10

विनोद कुमार शर्मा             पौड़ी            08

बृजभूषण करनवाल          टिहरी           07

त्रिवेंद्र सिंह रावत             हरिद्वार        06

गणेश गोदियाल             पौड़ी             05

अजय भट्ट                    नैनीताल      04

अनिल बलूनी                     पौड़ी        03

सबसे गरीब उम्मीदवार

गढ़वाल लोकसभा सीट पर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की प्रत्याशी रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। रेशमा ने अपने नामांकन में कुल आय 4,764 रुपये घोषित किया है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।