27 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यूनिवर्सिटी के जमीन मुद्दे को लेकर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर निशाना

यूनिवर्सिटी के जमीन मुद्दे को लेकर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर निशाना

लिस्ट्राबाद रानीपोखरी स्थित विधि विश्विद्यालय के मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान संगठन व जनप्रतिधियों द्वारा चल रहे धरना स्थल पर आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल व परवादून जिला कांग्रेस द्वारा विधि विश्वविद्यालय हेतु आवंटित भूमि को अन्य कार्यों के लिए दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।

क्षेत्रवासियों ने मांग की वर्ष 2016 में विधि विश्वविद्यालय स्थापना के लिए आवंटित भूमि को उसके मूल उद्देश्य हेतु सुरक्षित रखा जाए। भूमि उपयोग परिवर्तन से संबंधित सभी प्रस्तावों एवं प्रक्रियाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। डोईवाला क्षेत्र में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्ययोजना घोषित की जाए।क्षेत्र की जनता, प्रधान संगठन एवं जनप्रतिनिधियों से व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।युवाओं के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान को शीघ्र स्थापित किया जाए।

See also  ऋषिकेश के बापूग्राम को लेकर सरकार की घेराबंदी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में मुद्दा उठाने की कही बात

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश व डोईवाला क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विधि विश्वविद्यालय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शिक्षा संस्थानों की भूमि का उद्देश्य बदलने का प्रयास करती है तो यह जनभावनाओं के साथ अन्याय होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा के भीतर मजबूती से उठाया जाएगा और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय की स्थापना क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

See also  सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर मुख्य सचिव की बैठक

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की भूमि आवंटन से जुड़ा निर्णय वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस एवं क्षेत्र की जनता व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान,नरेंद्र चौहान,ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी,पूर्व प्रधान सागर मनवाल,मोहित कपरवान,ग्राम प्रधान अनूप चौहान,अनिल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्यअरुण रावत,नितिन पंवार, पूर्व प्रधान इंदर पाल सिंह चौहान,पंकज यादव,राहुल सैनी स्वतंत्र बिष्ट,प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।