19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टिकट बंटवारे से पहले यशपाल का बड़ा ऐलान

टिकट बंटवारे से पहले यशपाल का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। यशपाल आर्य को अल्मोड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें हैं लेकिन उन्होंने फिर दोहराया है कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी इच्छा पांचों सीटों पर प्रचार करने की है ताकि मजबूती के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ सके और जीत हासिल कर सके। यशपाल आर्य ने साफ किया कि वो पार्टी में सही प्लेटफार्म पर अपनी बात कह चुके हैं और चुनाव ना लड़ने की बात साफ साफ बता दी है। यशपाल आर्य ने कहा कि आलाकमान जिसे भी उम्मीदवार बनाएगा वो पूरी ताकत से उसके पीछे खड़े रहेंगे। यशपाल आर्य ने उम्मीद जताई कि आलाकमान उनकी बातों पर जरूर अमल करेगा।

See also  सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बीजेपी शासन में भ्रष्टाचार और अत्याचार- यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी जगह मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है, हर विभाग में कमीशनखोरी त्यो रही है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। यशपाल आर्य ने साफ किया कि गरीब और कमजोर तबके पर अत्याचार किया जा रहा है जिससे जनता परेशान है। यशपाल आर्य ने भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड समेत पूरे देश की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। यशपाल आर्य ने जनहित के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और सरकार की नाकामियां उजागर करती रहेगी।