22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महिला सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

महिला सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं और महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस महासचिव स्वाति नेगी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क होते हुए घंटा घर तक कैंडिल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर भी शामिल हुए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकडों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सायं 6ः00 बजे कांग्रेस कार्यालय एकत्र हुए जहां से उन्होंने युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी के नेतृत्व में नारेबाजी के करते हुए गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंचे।

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव स्वाति नेगी ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई भीवत्स एवं घृणित घटना पर खामोशी अख्तियार किये बैठे रहे वहीं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिह धामी उत्तराखण्ड प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने मे पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद एक के बाद एक घट रही बलात्कार व हत्या की घटनाओं में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता के चलते सरकार के दबाव मे पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है इसका नतीजा यह है कि आज प्रदेश में महिलाएं अपने को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लगातार घट रही महिला अत्याचार की घटनाओं के कारण राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है तथा जाहिर होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर अहम बैठक

स्वाति नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चम्पावत में नाबालिग से बलात्कार, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिग दलित युवती से बलात्कार, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार के उपरान्त हत्या, रूद्रपुर में नर्स की बलात्कार के बाद हत्या, आईएसबीटी में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनायें मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि की अस्मिात को कलंकित करने वाली घटनायें हैं। रूद्रपुर में महिला नर्स की बलात्कार के बाद नृसंस हत्या तथा देहरादून के आइएसबीटी में पंजाब से आई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी रोज घट रही घटनाओं से भाजपा सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हो गया है।

See also  डीएम पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण, समस्याओं का टाइम साउंड समाधान करने का दिया निर्देश

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि हिमालयी राज्यों मे उत्तराखण्ड राज्य का महिला अपराध मे प्रथम स्थान है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य की स्थापना में मातृशक्ति का अभूतपूर्व योगदान रहा हो उस राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं से आज पूरा समाज कलंकित हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों रूद्रपुर में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में आन्दोलन कर रही महिला कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर जिस प्रकार लाठियां बरसाई गई उससे सरकार की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाती है तथा महिला अपराध की घटनाओं में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता और भी शर्मनाक है। उन्होंने महिला अपराध के दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाये जाने की मांग की।

See also  अग्निवीर स्कीम की खामियां बता रही कांग्रेस, विरोध यात्रा का तीसरा चरण शुरू

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस (प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया विकास नेगी,अभिनव थापर,सुधांशु अग्रवाल, कमल कांत, प्रदीप रावत, प्रदेश संघटन महामंत्री,प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली,मोहन काला,प्रियंश छाबडा, नवीन रमोला अजय रावत अज्जी रोबिन त्यागी जिला अध्यक्ष देहरादून (का) मोहित महता, ज़िला अध्यक्ष निशना कुमार विधानसभा अध्यक्ष मो. वसीम, अमन सिंह शुभम चौहान, अंकित थापा गौरव रावत अविनाश मानी आशीष सक्सेना अमृता कौशल सोनिया आनंद आदि युवा कांग्रेसजन उपस्थित रहे।