19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजर तथा आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक व 01 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है, इसलिए अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।

इस अवसर पर सचिव तथा निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SSP से की शिकायत, ज्ञापन के जरिए दिए अहम सुझाव