एसबीआई के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष इलेक्टोरल बॉन्ड के खुलासे ने उजागर कर दिया भाजपा का बदसूरत चेहरा ये कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी ने कहा की सिलक्यारा टनल हादसा जिसने समूचे उत्तराखंड को 17 दिनों तक हिला कर रख दिया था और 41 मजदूर जीवन और मौत के बीच में झूलते रहे ,जिस नवयुग कंपनी की कोताही और लापरवाही ने इस घटना को अंजाम दिया उस कंपनी पर आज तक भी धामी सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की उसका राज आज इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई बाहर आने पर चली है।
दसौनी ने कहा कि 18 अप्रैल 2019 और 10अक्टूबर 2022 में नवयुग कंपनी ने 90 करोड़ के बॉन्ड खरीदे और किस दल को दिए ये इस बात से साफ हो जाता है कि आज तक इस घटना की जांच तक नहीं कराई गई। दसौनी ने कहा की ऐसा ही कुछ चमोली करंट हादसे में भी हुआ उस हादसे में 15 से अधिक लोगों की जानें गई और जिस कंपनी के पास कॉन्ट्रैक्ट था उसे क्लीन चिट दे दी गई। दसौनी ने कहा अभी तो ये खुलासे भाजपा राज में हो रहे भ्रष्टाचार की छोटी सी झलक हैं,ये तो ट्रेलर है पिक्चर तो अभी बाकी है। दसौनी ने कहा कि कुछ ने स्वेच्छा से तो कुछ से जबरदस्ती बॉन्ड लिए गए ये तथ्य बताते हैं। दसौनी ने कहा कि भाजपा इस खुलासे के बाद पारदर्शिता और राजनीतिक शुचिता की बात न ही करे तो बेहतर होगा।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल