पौड़ी के नए SSP आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने अपना चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कानून व्यवस्था बेहतर हो, किसी को भी दिक्कत ना हो, पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर रिलेशन हो यही उनकी कोशिश होगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव सही तरीके से संपन्न कराने और चार धाम यात्रा बेहतर तरीके से संचालित कराने को बताया है।
SSP लोकेश्वर सिंह ने कहा कि पूरे जिले में पुलिस सक्रियता से काम करेगी और किसी भी तरह के अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। लोकेश्वर सिंह ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात भी कही है। पिथौरागढ़ में एसपी रहते हुए भी उन्होंने नशे पर नकेल कसने के लिए काफी काम यपूर्ण जिसकी खूब सराहना भी हुुई।
लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं इससे पहले वो पिथौरागढ़ में एसपी के पद पर तैनात थे वहां से प्रमोट किए गए हैं और पौड़ी उन्हें सौंपा गया है। यानी पौड़ी में अब वह पुलिस के कप्तान हैं और पौड़ी में कैसे बेहतर व्यवस्थाएं हों कैसे तमाम जो चुनौतियां हैं कानून व्यवस्था से जुड़ी हुई उनको दुरुस्त किया जाए यही उनकी प्राथमिकताएं हैं। इससे पहले वो एएसपी देहरादून, एसपी ट्रैफिक देहरादून, एसपी बागेश्वर, जनपद एलआईयू और एसपी चंपावत भी रहे हैं।

More Stories
कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा