मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने जन-समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजने तथा विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं। लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

More Stories
LUCC पीड़ितों को इंसाफ की मांग, आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
दुष्यंत गौतम के स्वागत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल