उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी का पद संभालने से पहले अभिनव कुमार सीएम धामी के प्रमुख सचिव रहे हैं और सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी है।
ऐसे में उनके डीजीपी रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। अंकिता भंडारी केस का जिक्र भी पीसीसी चीफ करन माहरा की चिट्ठी में किया गया है। करन माहरा ने आरोप लगाया है कि अभिनव कुमार ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की इतना ही नहीं सरकार के प्रवक्ता की तरह बातें करने का आरोप भी कार्यकारी डीजीपी पर लगाया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि डीजीपी को हटाकर ही निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद की जा सकती है।

More Stories
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा
मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट