24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खटीमा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम धामी ने टेका मत्था

खटीमा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम धामी ने टेका मत्था

कार्तिक पूर्णिमा एवं सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधमसिंह नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की आस्था, धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खटीमा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम धामी ने टेका मत्था उत्तराखण्ड में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हेमकुंट साहिब में रोपवे निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना तथा रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम होगी और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम