लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस के 4 उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। टिहरी से कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला कल अपना नामांकन करा चुके हैं। आज पौड़ी से गणेश गोदियाल,
अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा, नैनीताल से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत का नामांकन होगा। अल्मोड़ा में पीसीसी चीफ करन माहरा, नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे। नामांकन के दौरान सभी सीटों पर रैली भी होगी जिसके जरिए कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी।


More Stories
पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान
नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम
आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन