17 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किया स्व गणना का शुभारंभ

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किया स्व गणना का शुभारंभ

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में आज,16 नवम्बर 2026 से स्व-गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा सर्वप्रथम स्व-गणना कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी स्व-गणना की गई। इसके अतिरिक्त जनगणना मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्या द्वारा भी स्व-गणना कर जनगणना अभियान में सहभागिता की गई। राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किया स्व गणना का शुभारंभ

जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से LED प्रचार वाहनों को जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप निदेशक परवीन कुमार, उप निदेशक आर.के. बनवारी एवं सहायक निदेशक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

See also  गोपेश्वर में डीएम का जनता दरबार, 15 शिकायतें दर्ज

स्व-गणना की सुविधा प्रदेशवासियों के लिए कुल 15 दिनों तक अर्थात 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में प्रदेशवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा प्रदेशवासियों को अपनी सुविधानुसार घर बैठे स्व-गणना करने का अवसर प्रदान करती है।

जिन प्रदेशवासियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उनसे विशेष अपील है कि वे स्व-गणना के उपरांत प्राप्त अपनी विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखें तथा 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 के मध्य जब प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें अपनी SE ID अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि उनके द्वारा ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जिन परिवारों द्वारा निर्धारित अवधि में स्व-गणना नहीं की गई होगी, उनकी जानकारी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाएगी।

See also  जौलजीबी विवाद पर हरीश रावत ने दी नसीहत