कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को ED ने एक और समन जारी किया है और 2 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले फरवरी में ईडी ने हरक के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, उन्हें दो अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।हरक सिंह रावत को पहले 29 फरवरी को यहां केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने कुछ काम का हवाला देते हुए नोटिस को स्थगित करने की मांग की थी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले के सिलसिले में फरवरी माह में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना और भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले में उनकी बहू को भी तलब किया गया था। पर वो भी पूछताछ के लिए नहीं गई थीं।

More Stories
मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग
चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा
सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम