उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी बीते दिनों भी बीमार हुआ था तब करीब 14 घंटे आईसीयू में उसका इलाज किया गया था। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने जेल जहर देने का आरोप लगाया था। मुख्तार अंसारी 2005 से ही जेल में है, हालांकि इस दौरान जेल से चुनाव लड़कर ही कई बार सांसद और विधायक भी बना है। योगी सरकार आने के बाद उसे यूपी की जेल में शिफ्ट किया गया था।

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग