14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला

कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला

आज उत्तराखंड कांग्रेस लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी डॉ चयनिका उनियाल ने डोईवाला कांग्रेस लोकसभा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता की । जिसमें चुनावी बॉन्ड के नाम पर हुए घोटाले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। चयनिका उनियाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनावी चंदे के नाम पर देश का सबसे बड़ा घोटाला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी ने सेंट्रल एजेंसियों का जर दिखाकर वसूली की है, साथ ही चंदा दो धंधा लो की नीति अपनाई है। चयनिका उनियाल ने फर्जी कंपनियों से बीजेपी को मिले चंदे पर भी सवाल उठाए।

चुनाव के लिए कांग्रेस का प्लान

डॉ. चयनिका उनियाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी रणनीति के साथ काम कर रही है। बीजेपी की 10 साल की नाकामियां पहले ही जनता के सामने आ चुकी हैं लिहाजा इस बार परिवर्तन तय है। चयनिका उनियाल ने कांग्रेस की ओर से जारी किए गए 5 न्याय का भी जिक्र किया। चयनिका उनियाल ने बताया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देश में हिस्सेदारी, नारी, किसानों,श्रमिक और युवा न्याय लागू करेगी। जिससे हर तबके के जीवन में सुधार आएगा।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,जिला उपाध्यक्ष पन्ना लाल गोयल,ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा,मुकेश प्रसाद,आरिफ अली,सुरेंद्र मनवाल,इलियास,उस्मान आदि उपस्थित रहे ।