14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला

महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपने 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच है और उसे कांग्रेस के तथ्यहीन आरोपों पर सफाई देने की जरूरत नही है। कांग्रेस के आरोपों पर पत्रकारों के द्वारा पूछे सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उन सवालों को पूछ रही है जिनका जवाब जनता दे चुकी है या अब इन चुनावों मे देगी। भाजपा जनता से किये गए वायदे और संकल्प को लेकर जनता के प्रति जवाबदेह है। महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला जबकि कांग्रेस महज प्रधानमंत्री को गाली और जनादेश का अपमान कर रही है। भट्ट ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के मामले मे तमाम आरोप प्रत्यारोप लगा रही कांग्रेस को जनता ने उसकी तथा कथित यात्रा के दौरान बैकफुट पर धकेल दिया है और उससे खिसियाकर वह भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह गलतफहमी जनता जल्दी ही दूर करने वाली है क्योंकि दुष्प्रचार से जनता का मत और मन परिवर्तित नही किया जा सकता है।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग

कांग्रेस शासन में सिर्फ‌ भ्रष्टाचार- महेंद्र भट्ट

भट्ट ने कहा कि घोटालों की त्रिर्वेणी मे डूबी कांग्रेस अब गुनहगारों के बारे मे पूछ रही है यह हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन मे बिना काल खंड देखे सभी मामलों की जांच और देश का शसक्त नकल कानून अस्तित्व मे है। राज्य के बेरोजगारों के हित आज सुरक्षित हुए हैं लेकिन कांग्रेस इस दौरान भ्रष्टाचारियों के साथ भी खड़ी दिखी। कांग्रेस के कार्यकाल मे जो बड़े घोटाले हुए उन पर वह मौन रही। धामी ने लम्बी लकीर खींची और नकल की संभावना को ही खत्म कर दिया। आज पेपर लीक मामले मे आरोपी सलाखों के पीछे हैं। भट्ट ने कहा कि आज राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य मे केंद्र की सहायता से डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित हो रही है। प्रधानमंत्री ने आज रुद्रपुर जन सभा मे आश्वस्त किया कि यह 10 साल का कार्यकाल तो ट्रेलर है और राज्य को विकास के क्षेत्र मे कहीं अधिक आगे जाना है। राज्य की पहचान केदार खंड के अलावा मानसखंड के रूप मे भी होगी। निश्चित रूप से उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य की और अग्रसर होने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है।

See also  सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी