22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

परवादून में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति

परवादून में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति

कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया, चुनाव संचालन समिति परवादून क्षेत्र में प्रत्याशी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की रणनीति पर कार्य करेगी। साथ ही, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं से संवाद बनाएगी।

डोईवाला स्थित प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा, पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ प्रत्याशी के लिए मेहनत एवं लगन से कार्य कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं निष्ठा तथा कांग्रेस के जनहित के फैसले प्रत्याशी को जीत का सेहरा पहनाएंगे।

See also  बजट को लेकर पौड़ी में संवाद कार्यक्रम, लोगों ने सीएम धामी को दिए अहम सुझाव

उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति में ईश्वर चंद पाल, अब्दुल रज्जाक, हाजी मीर हसन, अनिल सैनी, एसपी सिंह, गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, महेश रावत,पन्ना लाल गोयल,नरेंद्र चौहान,सागर मनवाल,अश्विनी बहुगुणा,लक्ष्मण बिष्ट, रेखा बहुगुणा, हेमा पुरोहित, कमलजीत कौर, रश्मि देवराड़ी, रेनु चुनारा, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा, देवराज सावन, साजिद अली, राजेंद्र बिष्ट, मोंटी सैनी, अनूप चौहान, सावन राठौड़, संजू ठाकुर, महेश कुकरेती, नितिन रावत, राहुल सैनी, उमेद बोरा, जितेन्द्र कुमार, रफल सिंह, राजवीर खत्री, सुनील सैनी, रणजीत सिंह बॉबी, रमेश सोलंकी, एसपी बहुगुणा, जितेन्द्र नेगी, ताजेन्द्र सिंह ताज, इंद्रजीत सिंह, बुद्ध देव सेमवाल, प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, आशीष खत्री, सुनील थपलियाल, सचिन थापा, विकास नेगी, प्रकाश नेगी, अर्जुन लोधी, राजेश वालिया, सुनील दत्त को शामिल किया गया है।