24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली नीति

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली नीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। प्रदेश में ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजिलेंस को भ्रष्टाचार के मामलों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार चाहे किसी भी स्तर पर हो, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटे कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। इससे स्पष्ट है कि सरकार की नीति में पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।

See also  बैणी भुली योजना को गणेश गोदियाल ने बताया चुनावी शिगूफा, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

धामी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता विभाग की कार्रवाई में तेजी आई है। रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं से जुड़े मामलों में विजिलेंस द्वारा जांच और कार्रवाई की गई है। ट्रैप कार्रवाई के माध्यम से रिश्वत लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विभिन्न मामलों में विभागीय कार्रवाई और निलंबन जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया है। हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों सहित कई अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी राम विलास यादव के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में खरीद से जुड़ी अनियमितताओं तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी कार्रवाई की गई। इन मामलों से सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में किसी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

See also  AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में सतर्कता विभाग का 1064 ऐप आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। इस ऐप के जरिए नागरिक रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें सीधे दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर विजिलेंस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाता है। इससे शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया अधिक सुगम और सुलभ हुई है तथा आम नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए विजिलेंस विभाग को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के साथ-साथ न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके। सरकार का प्रयास है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई हो, जिससे शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और आम जनता का विश्वास और मजबूत हो।

See also  डीएम पिथौरागढ़ का इंटर कॉलेज कनालीछीना में छापा

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग करता है अथवा अपने पद का दुरुपयोग करता है, तो इसकी सूचना निर्भीक होकर सतर्कता विभाग को दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प होना चाहिए। जनसहयोग से ही भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।