23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बैणी भुली योजना को गणेश गोदियाल ने बताया चुनावी शिगूफा, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

बैणी भुली योजना को गणेश गोदियाल ने बताया चुनावी शिगूफा, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार द्वारा घोषित बैणी-भुली योजना को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकारें जनता के विकास और कल्याण के लिए पांच साल यानी 60 महीने के लिए चुनी जाती हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि धामी सरकार को प्रदेश की मातृशक्ति की याद अपने कार्यकाल के आखिरी दो महीनों में ही आई है। आखिर पांच साल तक महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने क्या किया? अब चुनाव की दहलीज पर आर्थिक सहायता के नाम पर महिलाओं को लुभाने और रिझाने बैणी भुली योजना को गणेश गोदियाल ने बताया चुनावी शिगूफा, बीजेपी सरकार पर साधा निशानाकी कोशिश क्यों की जा रही है? जब प्रसूता माताओं बहनों को डांडी कांडियों में मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाता है तब सरकार की यह चिंता कहां जाती है? जब घस्यारी मां बहनों को गुलदार अपना निवाला बना देता है तब सरकार कौनसी ठोस कार्ययोजना बनाती है? गोदियाल ने कहा कि सरकार इस योजना के माध्यम से पांच लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का दावा कर रही है। सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड में केवल पांच लाख महिलाएं ही हैं? क्या सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को भी चुनावी लाभ और वोट बैंक के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया है? योजना की पहली किस्त चुनाव से पहले और अगली किस्त चुनाव के बाद देने की बात किसी कल्याणकारी योजना से अधिक चुनावी प्रलोभन और वोट हासिल करने के लिए डाले गए कांटे जैसी प्रतीत होती है।

See also  IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन

प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया कि भाजपा बताए कि बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव के समय महिलाओं के खातों में धनराशि डालने की जो राजनीति की गई, क्या उत्तराखंड में भी उसी रणनीति पर काम हो रहा है? क्या यहां भी चुनाव के बाद महिलाओं से यह धनराशि वापस मांगी जाएगी? आखिर अंकिता भंडारी के माता-पिता को दी गई सरकारी आर्थिक सहायता भी तो वापस मांगी जा रही है। भाजपा स्पष्ट करे कि महिलाओं को दी जा रही यह सहायता उनका अधिकार है या चुनावी मौसम में दिया जा रहा कोई एहसान, जिसकी कीमत उनसे वोट के रूप में वसूली जाएगी?

गोदियाल ने कहा कि दस वर्षों की भाजपा सरकार, प्रचंड बहुमत और तथाकथित ट्रिपल इंजन की ताकत के बावजूद आज सरकार के पास जनता को गिनाने के लिए ठोस विकास कार्यों का अभाव है। इसी कारण चुनाव नजदीक आते ही योजनाओं और घोषणाओं के जरिए जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। गोदियाल ने कहा कि उन्होंने कई महीने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, धामी सरकार इस तरह के चुनावी पुलाव परोसना शुरू कर देगी।

See also  सीएम धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन किया

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार का संकट जस का तस है, पलायन पर कोई प्रभावी रोक नहीं लग पाई है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है, कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है और राज्य में कोई बड़ी संस्थागत उपलब्धि स्थापित करने में सरकार नाकाम रही है। भर्ती घोटालों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी ओर, देवभूमि के मंदिरों में सोने और चंदे से जुड़े विवाद प्रदेश की आस्था को आहत कर रहे हैं। जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के कारण ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं तथा पहाड़ों से पलायन लगातार जारी है। गोदियाल ने कहा कि यदि धामी सरकार वास्तव में महिलाओं की हितैषी होती तो उसे अपने पांच साल के कार्यकाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सुरक्षित वातावरण देने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे। केवल चुनाव के समय खाते में कुछ धनराशि डालने की घोषणा महिला सशक्तीकरण नहीं कहलाती।

See also  राजनाथ सिंह ने संगठन की सफलता के 9 सूत्र बताए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति को आर्थिक प्रलोभन नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर चाहिए। महिलाएं इतनी जागरूक हैं कि वे चुनावी मौसम में परोसी जा रही घोषणाओं और पांच साल के शासन के वास्तविक रिपोर्ट कार्ड के बीच का अंतर भली-भांति समझती हैं।

गोदियाल ने कहा भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड की मातृशक्ति केवल चुनाव के समय याद आने वाला वोट बैंक नहीं है। वह अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य का हिसाब मांगना जानती है।*