24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने दी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने दी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता एवं परोपकार का महान संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर मानव मात्र की समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा दिए गए ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के संदेश आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं।

See also  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को आध्यात्मिक चेतना, पुण्य, दान एवं सेवा के भाव को समर्पित करने का भी संदेश दिया।

See also  जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।