जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ, गुणवत्तायुक्त एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कक्षाओं के संचालन एवं पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए अनुकूल, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

More Stories
भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात, छारछुम मोटर पुल का हुआ शुभारंभ
आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप
IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन