23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत ने परेड ग्राउंड स्थित आउटसोर्स कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के धरने में पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया । धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा की आउटसोर्स कर्मचारीयो को सरकार वह सम्मान नहीं दे पा रही है जिस सम्मान के वह हकदार हैं प्रदेश में विभिन्न विभागों में हमारे आउटसोर्स कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान ही मेहनत कर रहे हैं और रात दिन अपना खून पसीना बहाकर सरकारी विभागों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं । आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी बहुत कम मानदेय और विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के विकास में अपना बहुत ही अमूल्य और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं लेकिन सरकार आउटसोर्स कर्मचारीयो के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है आउटसोर्स कर्मचारीयो का भी घर परिवार है उनकी भी समस्याएं हैं उनके भी बच्चे हैं जब शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है ऐसे कठिन समय में उनके बच्चे कैसे पढ़ेंगे कैसे आगे बढ़ेंगे यह भी सरकार को सोचना चाहिए लेकिन सरकार उनके बारे में बिल्कुल गंभीर नहीं है इसके विपरीत विभिन्न विभागों से 15 – 20 साल की सेवा पूर्ण कर चुके आउटसोर्स कर्मचारीयो को बिना कारण बिना नोटिस दिए सेवा से हटाया जा रहा है जो सरकार का बिल्कुल ही तानाशाही पूर्ण और अमानवीय व्यवहार है ।

See also  स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर धामी सरकार का ध्यान

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि यह आउटसोर्स कर्मचारी किस प्रदेश के हैं इनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है इन कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन और अन्य कर्मचारियों के समान व्यवहार की मांग बिल्कुल संवैधानिक और व्यावहारिक मांग है सरकार आउटसोर्स कर्मचारी को भी उपनल के समान दूसरा कॉरपोरेशन बनाकर उनका समायोजन कर उनकी समस्या का समाधान कर सकती है सरकार के पास मौका है कि वह चुनाव से पहले उनकी समस्याओं का समाधान कर यह उपलब्धि अपने नाम कर सकती है लेकिन सरकार में बैठे हुए लोग बिल्कुल भी मानवीय दृष्टिकोण से काम नहीं कर रहे हैं ।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’

डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है वहां पर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है , इससे पहले हम उपनल कर्मचारीयो के धरने में भी बराबर सहयोगी रहे हैं उपनल कर्मचारीयो और विपक्ष के दबाव में बड़ी मुश्किल से सरकार ने उनकी मांगों का समाधान किया है लेकिन अभी उनकी समस्याओं का भी पूर्ण समाधान नहीं हुआ है । उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारीयो को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई में उनके साथ है अगर यह सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस उनकी समस्याओं का समाधान करेगी ।

See also  AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग

इसके अलावा धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट , प्रदेश महामंत्री विनोद चौहान , वरिष्ठ नेता विजय चौहान , वरिष्ठ नेता दीप बोरा कांग्रेस नेता संजय कनौजिया आदि नेता भी उपस्थित रहे ।