22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दलबदलुओं पर करन माहरा का वार

दलबदलुओं पर करन माहरा का वार

संयुक्त विपक्ष को गठबंधन इंडिया एलाइंस ने लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती और एकता के साथ लड़ने का संकल्प दोहराते हुए दावा किया की बदलाव की बयार में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर मतदाता ऐतिहासिक निर्णय देकर इंडिया एलाइंस को विजयी बनाएंगे।

दून प्रेस क्लब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. दलेर, इंडिया एलाइंस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता गीताराम जायसवाल और विकास नेगी आदि मौजूद थे।

See also  उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू हो सकती है SIR की प्रक्रिया

डरकर भाग रहे नेता- करन माहरा

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिनके कामों की जांच चल रही है या जिनके किसी कार्रवाई में फंसने की नौबत है अथवा जो सत्ता दल के बड़े नेताओं के पार्टनर हैं, केवल वही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। नीचे का कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का अन्यत्र नहीं जा रहा है। कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों से टस से मस नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इस बात का खुलासा करेंगे कि दलबदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित किया गया था और वह दंड वसूला गया है या नहीं? उन्होंने यह भी खुलासा करने की बात कही कि बहुत जल्द सामने आ जायेगा कि किस नेता की सत्तारूढ़ दल के किस नेता के साथ पार्टनरशिप थी।

See also  सीएम धामी ने विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि आज की प्रेस वार्ता के बाद साफ हो गया है कि उत्तराखंड में इंडिया एलाइंस चट्टान की तरह मजबूत है और जनता का इस गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है।