उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी नुकसान की ख़बर है। बादल फटने के बाद छाड़ा खड्ड में सैलाब आया और आसपास तबाही मचाता चला गया। पुरोला नगर और उसके आस पास बर्बादी के निशान देखे गए हैं। कुदरत के इस कहर से आस पास के लोग खौफ के साए में हैं। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि अचानक इतना पानी कहां से आ गया, बाद में पता चला कि बादल फटा है। पानी का तेज बहाव और खौफनाक आवाज ने लोगों को दहशत में ला दिया। आसमानी आफत के बाद पुरोला में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।









More Stories
महिला आरक्षण को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया लोकतंत्र और संघीय ढांचे से खिलवाड़ करने का आरोप
कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,सभी तैयारियां पूरी
डीएम चमोली ने गौचर में कुछ जगहों पर किया ड्रेनेज का निरीक्षण