उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी नुकसान की ख़बर है। बादल फटने के बाद छाड़ा खड्ड में सैलाब आया और आसपास तबाही मचाता चला गया। पुरोला नगर और उसके आस पास बर्बादी के निशान देखे गए हैं। कुदरत के इस कहर से आस पास के लोग खौफ के साए में हैं। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि अचानक इतना पानी कहां से आ गया, बाद में पता चला कि बादल फटा है। पानी का तेज बहाव और खौफनाक आवाज ने लोगों को दहशत में ला दिया। आसमानी आफत के बाद पुरोला में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।









More Stories
किच्छा में नगरपालिका चुनाव के दौरान बवाल, कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत, मतपेटियों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
जनगणना के दूसरे राउंड को लेकर पिथौरागढ़ में शुरू हुई ट्रेनिंग
डीएम पिथौरागढ़ ने किया निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण